बाँदलों की अाहट होती है
अंधेरा सा छाने लगता है
उनकी गड़गड़ाहट से पहले ही
अंदर कोई समंदर मचलने लगता है
बड़ी कोशिशो के बावजूद
दिल का चैन उड़ जाता है हवाँ पर
अाफ़ाक पर दिखने वाला तुफान
धीरे धीरे करीब अाता जाता है
दिल दिमाग से कर देता है बगावत
अौर बादलों से पार होती हुई
बड़ी ऊँची...अौर ऊँची होती जाती है
बेचैनीयों की मिनारें
दौडती साँसे हार जाती है शर्त
धड़कतें हुए दिल से
तब घुटन हजारों पैरो से
दिल की फर्श पर रेंगने लगती है
उस सारी बेचैनी को समेट कर
पाँव के तले से कोई काँटा निकाला जाए
वैसी अंदर चुभती इक नज्म को
अल्फाजों के चिमटे से पकड कर
खिंच लेता हूँ बाहर
उसे किसी काग़ज में बांध कर
फेंक देता हूँ अंजान कोने मे
चैन की साँस लेते हुए...
अगर ये काग़ज ना होते ना...
तो ये नज्मे जिंदा नहीं रहने देती!
अंधेरा सा छाने लगता है
उनकी गड़गड़ाहट से पहले ही
अंदर कोई समंदर मचलने लगता है
बड़ी कोशिशो के बावजूद
दिल का चैन उड़ जाता है हवाँ पर
अाफ़ाक पर दिखने वाला तुफान
धीरे धीरे करीब अाता जाता है
दिल दिमाग से कर देता है बगावत
अौर बादलों से पार होती हुई
बड़ी ऊँची...अौर ऊँची होती जाती है
बेचैनीयों की मिनारें
दौडती साँसे हार जाती है शर्त
धड़कतें हुए दिल से
तब घुटन हजारों पैरो से
दिल की फर्श पर रेंगने लगती है
उस सारी बेचैनी को समेट कर
पाँव के तले से कोई काँटा निकाला जाए
वैसी अंदर चुभती इक नज्म को
अल्फाजों के चिमटे से पकड कर
खिंच लेता हूँ बाहर
उसे किसी काग़ज में बांध कर
फेंक देता हूँ अंजान कोने मे
चैन की साँस लेते हुए...
अगर ये काग़ज ना होते ना...
तो ये नज्मे जिंदा नहीं रहने देती!
No comments:
Post a Comment