Wednesday, July 4, 2018

किताबें

इक किताब खरीदनी थी मुझे
पुरे सौ रुपये की!
सिगरेट छोडी
बाहर का खान-पान कम किया
घर की रद्दी बेचीं
पार्ट टाईम नौकरी भी तो कि थी
तब कहीं जाकर
वो किताब ले पाया था

अाज मेरे पोते
डॉमोनोज-पिझ्झा हट की स्लाईस मे
ना जाने कितनी सारी किताबे खा जाते है...

No comments:

Post a Comment