कल जा रही हो
पॅकिंग बाकी होगी!
पॅकिंग बाकी होगी!
सामान मे ये साथ रखना...
तुम्हारा आयकार्ड,
तुम्हारे लॅपटॉप का चार्जर, फोन का भी.पर्स, थोडे छुट्टे पैसे.
नोटपॅड के साथ दो पेन.
हफ्तेभर के कपडे. (कुछ इस्त्री करवा लेना. खासकर पिले रंग का कुर्ता.)
थंड होगी. स्वेटर, स्कार्फ और साथ मे मोजे भी.
शूज गंदे ही होंगे. धोेने का टाईम ना हो, तो पोंछ लेना गिले कपडे से.
आज ऑफिस से घर जाते जाते, डोलो-सॅरीडॉन की गोलींया ले लेना.
याद से! ये हमेशा टाल देती हो.
तुम्हारी इअररिंग ले लेना. उस दिन नोजरिंग ढिली हो गई थी. वो मत ले जाना.
आज ऑफिस से घर जाते जाते, डोलो-सॅरीडॉन की गोलींया ले लेना.
याद से! ये हमेशा टाल देती हो.
तुम्हारी इअररिंग ले लेना. उस दिन नोजरिंग ढिली हो गई थी. वो मत ले जाना.
खाने के लिए ड्राय स्नॅक्स रखना. पिछली ट्रीप मे फिल्ड पर भूका रहना पडा था. ये भूलना नही!
चष्मा रखना साथ.
तुम्हारी नजर भी.
शांत मन.
और हो सके तो मेरी कोई याद.
शांत मन.
और हो सके तो मेरी कोई याद.
No comments:
Post a Comment