मेरा ज़िस्म तुम्हारी मांसपेशीयों की सरसराहट मे मश्गुल होना चाहता है
तब मै तुम्हारे भीतर झाँकने की कोशिश करता हूँ
तुम अक्सर चुप्पी साधे बंद कर लेती हो अपनी दोनो आँखे
और मै!
घर से निकाल बाहर किए गए किसी बेघर की तरह
तुम्हारी जिस्म की दहलीज पर चक्कर काँटता रहता हूँ...
No comments:
Post a Comment