Wednesday, March 4, 2026

आजा

क्या कुछ होता नही?
क्या अपनी कोई पुरानी बात,
कोई पुरानी याद
आँख नम नही करती?
ये मै जो कहता हू, करता हू, लिखता हू,
क्या इन मे से कोई बात
दिल को छुती नही?
शायद ये सवाल करना गलत है
शायद मै वो अधिकार नही रखता
पर तुमसे ना पूछू तो किससे पुछू?
तुम्हारे सिवा है कौन मेरा?
मै तेरी एक करवट, एक मुस्कुराहट का कब से इंतजार कर रहा हू...
मुझे तेरा इंतजार है
मुझे तेरा बेसबरी से इंतजार है
ये दुनिया खत्म होने से पहले आजा

No comments:

Post a Comment