Wednesday, March 4, 2026

यकिन

तेरे खयाल के साथ सोना
तेरे खयाल के साथ जगना 
ये नई बात तो नही 
पर फिर भी, कुछ नया तो है...

मै इंतजार मे हूँ
तुम्हारे मिलने के, 
तुम्हारे मुझे तक पहुचने के,
तुम्हारे कुछ कदम चलने के,
उन कदमों के बाद और भी
अनगिनत इंतजार है मुझे...

वक्त के फैले मैदान पर
जिंदगी का सारा वक्त लिए
मै तुम्हारे लिए खडा हूँ
मै रुका हूँ
मुझे यकिन है
तुम आओगी

No comments:

Post a Comment